[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

बिहार-झारखंड का शीर्ष एवं कुख्यात नक्सली नेता अनुज उर्फ प्रवेश दा का हजारीबाग के जंगल में एनकाउंटर, 60 से अधिक केस हैं जमुई में दर्ज

जमुई A1 : झारखंड के हजारीबाग के पनतीतरी जंगल में बिहार-झारखंड का भाकपा माओवादी संगठन का शीर्ष नेता एवं केंद्रीय कमेटी का सचिव प्रवेश दा उर्फ अनुज उर्फ सहदेव सोरेन सहित 2 अन्य नक्सली को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया गया।

प्रवेश पर झारखंड सरकार ने एक करोड़ रुपए तथा बिहार सरकार ने 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। इनमें 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर वीरसेन गंझु भी शामिल हैं।

प्रवेश का प्रभाव झारखंड के हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, छत्तीसगढ़ और बिहार के जमुई, लखीसराय, मुंगेर, बांका और भागलपुर जिलों में था। वह हजारीबाग का विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र का भंडोरी गांव का रहने वाला था।

2012 में प्रवेश को जमुई-गिरिडीह जिला सीमा से गिरफ्तार किया गया था। उसे गिरिडीह जेल में रखा गया। 2013 में कोर्ट में पेशी के दौरान नक्सलियों ने कैदी गाड़ी पर हमला कर उसे छुड़ा लिया। इसके बाद वह जमुई के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सक्रिय हो गया। संगठन में उसका प्रभाव बढ़ा और उसे केंद्रीय कमेटी का सदस्य और बाद में सचिव बनाया गया। प्रवेश के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद अब जमुई, लखीसराय, मुंगेर, बांका और भागलपुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाका बिल्कुल नक्सल मुक्त हो चुका है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें