[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

पुलिस ने डेढ़ किलोमीटर खदेड़ कर शराब के साथ शराब तस्कर को पकड़ा

जमुई A1 : जमुई जिले में खैरा प्रखंड अंतर्गत शराब तस्करी कर रहा एक युवक दो अलग-अलग बैग में बाइक की डिक्की और बाइक के नीचे बैग टांग कर शराब की सप्लाई करने जा रहा था। जिसे खैरा पुलिस द्वारा डेढ़ किलोमीटर खदेड़ कर शराब के साथ शराब तस्कर को पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार युवक पुलिस की गाड़ी को देखते ही बाइक को तेजी से भगाने लगा। इसके बाद पुलिस को शक हुआ तो डेढ़ किलोमीटर खदेड़ कर उसे पकड़ा। पुलिस ने युवक को पकड़ने के बाद उससे पूछताछ किया तो राज खुल गया। युवक ने बताया कि उसका नाम ब्रह्मदेव यादव है, वह सोनो थाना क्षेत्र के पैलवाजन ग्राम का रहने वाला है, 27 दिसंबर से शराब की सप्लाई कर रहा था।

युवक ने बताया कि वह महुआ शराब तेलियाचुराढ़ क्षेत्र से लेकर बलवापर पहुंचाने जाता है। हर दिन 20 लीटर शराब की सप्लाई करता है। इससे हर दिन पांच सौ रुपए की कमाई हो जाती है, अपना मोटरसाइकिल है। इसे शराब सप्लाई में उपयोग करता है।

बता दे कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के खैरा थाना के ALTF-5 के प्रभारी विद्या रंजन कुमार ने अपने दल बल के साथ यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें