[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

डिलीवरी बॉय ने प्रेमिका से फोन पर बात करते-करते लगाई फांसी, धनबाद की महिला से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

जमुई A1 : जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार दुर्गा मंदिर के पास किराए के मकान में रहने वाले डिलीवरी बॉय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के धमनिया गांव निवासी प्रदीप माधुरी के पुत्र 23 वर्षीय सौरव कुमार के रूप में हुई है।

मृतक के चचेरे भाई डब्लू मोदी द्वारा बताया गया कि सौरव का धनबाद की एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उन्होंने आगे बताया कि वह पिछले एक साल से उस महिला से मोबाइल पर बात करता था। घटना के समय भी वह कान में एयरफोन लगाकर उसी महिला से बात कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद सौरव ने अपने कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।

झाझा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष कुंज बिहारी कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें