[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

झाझा स्टेशन पर ट्रेन में भीड़ के कारण युवक ट्रेन से गिरकर घायल, अधिक खून बहने से बेहोश, पटना रेफर

जमुई A1 : जमुई जिले में किउल-जसीडीह रेलखंड पर स्थित झाझा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात ट्रेन में भीड़ के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सोनो प्रखंड के बलथर गांव निवासी विकास कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के समय विकास अपने नानी के घर लखीसराय जिले के कजरा गांव जा रहा था। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह संतुलन खो बैठा और गिर गया। उसका पैर ट्रेन की सीढ़ी में फंसने के कारण कट गया। घायल को GRP की मदद से पहले झाझा अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया।

सदर अस्पताल में डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मरीज बेहोश था। प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार सुबह उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर कर दिया गया।

झाझा थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह द्वारा बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें