जमुई A1 : बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन लगातार बैठकें कर रही हैं।
इसी क्रम में, शुक्रवार देर रात तक जमुई स्टेशन के मुख्य मार्ग पर पत्नेश्वर चौक के पास बड़े वाहनों की सघन जांच की गई। यातायात थानाध्यक्ष-सह -इंस्पेक्टर आर.एन. अकेला द्वारा बताया गया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
वाहन चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव में धनबल के प्रयोग को रोकना है। अक्सर उम्मीदवार मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए बड़े वाहनों से बड़ी मात्रा में नगदी ले जाते हैं। इसी आशंका के चलते विशेष रूप से बड़े वाहनों की गहनता से तलाशी ली जा रही थी।
इस अभियान के तहत 100 से अधिक वाहनों की जांच की गई, हालांकि पुलिस को जमुई में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली।
बता दें कि जमुई के चार विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में मतदान होना है, जिसकी तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा हुआ है।

