झाझा A1 : जमुई जिले के झाझा नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत कर्पूरी चौक पर शुक्रवार की देर रात DSP राकेश कुमार द्वारा दलबल के साथ अचानक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अचानक हुई वाहन चेकिंग को लेकर बाइक चालकों और कार चालकों में हड़कंप मच गई। इस दौरान 20 हजार से अधिक के चालान भी काटे गए। पुलिस के द्वारा बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट के वाहन चालकों से जुर्माने वसूले गए।
इस दौरान झारखंड की ओर से आ रहे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया, एक शराब पीए हुआ था, एक के पास से शराब की बोतल भी बरामद किया गया।
झाझा DSP द्वारा विशेष रूप से सोहजाना मोड़ के पास लहरिया कट बाइकर्स को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि तेज गति से वाहन न चलाएं, हेलमेट और अन्य सुरक्षा नियमों का पालन करें। बाइक चलाने की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं, तेज गति से वाहन न दौड़ाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा से समझौता न करें। हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपकी लापरवाही से किसी की जान जा सकती है। वाहन चेकिंग अभियान में झाझा SDPO राजेश कुमार के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष संजय कुमार, SI कुंज बिहारी, BMP जवान शामिल थे।

