[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में मकान निर्माण के दौरान एक मजदूर की हाई टेंशन की चपेट में आने से मौत

जमुई A1 : जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगारपुर गांव में करंट लगने से एक मजदूर की जान चली गई। मृतक मजद्दोर की पहचान लोहरा गांव निवासी सुधीर यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सुधीर यादव नवडीहा के मंटू गोस्वामी के मकान की छत पर ढलाई करने के लिए गया था। मकान की छत के ठीक ऊपर से 11,000 वोल्ट के हाई टेंशन तार गुजर रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक का शव करीब आधे घंटे तक तार से झूलता रहा, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

सुधीर यादव चार भाइयों में सबसे बड़ा था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे।

मृतक के पिता आसो यादव ने बताया, “बेटा घर का सेटिंग खोलने गया था, वहीं उसे करंट लग गया। हम गरीब लोग हैं, प्रशासन से मदद की उम्मीद है। उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी करनी है।”

हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीण खैरा-जमुई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची खैरा थाना पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम हटवाया और शव को छत से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार को हरसंभव सहायता देने की कोशिश की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें