जमुई A1 : जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की सुबह डाढ़ा पंचायत एक नाबालिग युवती ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मृतक युवती की पहचान
स्थानीय लोगों ने युवती को पेड़ से लटका देखा तो इसकी जानकारी बरहट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर SDPO सतीश सुमन, बरहट थाना अध्यक्ष कुमार संजीव तथा FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया में यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। हालांकि मृतका की मौसी पूनम कुमारी जो सिरचंद नवादा की रहने वाली है ने बताया कि सौतेली मां के द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण वह यह कदम उठाई होगी।

