[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में तालाब से मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस को हत्या की आशंका

जमुई A1 : जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की सुबह इस्लामनगर गांव के बनचलवा पोखर में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से लोग भीड़ मौके पर पहुंच गई।

घटनास्थल पर पहुंची चंद्रदीप थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा दिया गया। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस को हत्या की आशंका है। मृतका की ओढ़नी तालाब के किनारे व्यवस्थित तरीके से रखी मिली है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को तालाब में फेंका गया।

चंद्रदीप थाने के अवर निरीक्षक सरयुग सिंह के अनुसार पुलिस मृतका की पहचान और हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें