खैरा A1 : जमुई जिला के खैरा प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ गांव के वार्ड नंबर 10 के सिमरिया टोला में डेढ़ साल की बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान आशीष कुमार पिता धनराज मांझी के रूप में हुआ।
मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बेटा घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से बाहर निकल गया। घर के पास ही एक गड्ढे में पानी भरा हुआ था। बच्चा खेलते समय उस गड्ढे में गिर गया। इससे बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक बच्चे की मां सीमा देवी और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना खैरा थाने की पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

