जमुई A1 : राज्य में में गृह रक्षकों द्वारा अपनी लंबित 21 सूत्री मांगों को लेकर प्रत्येक जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया। उसी क्रम में जमुई में गृह रक्षकों द्वारा श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम से रैली निकाली जो कचहरी चौक, महाराजगंज, महिसौड़ी चौक एवं अतिथि पैलेस होते हुए जमुई समाहरणालय पहुंची।
गृह रक्षा वाहिनी के जमुई जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि पिछले 8 सालों से उनकी 21 सूत्री मांगें लंबित हैं। सरकार से केवल आश्वासन मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार गृह रक्षकों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आगामी चुनाव में सरकार को 7 लाख वोट का नुकसान होगा।
बता दें कि 2017 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा समान काम के लिए समान वेतन का आदेश दिया था। लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। जिला सचिव सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो गृह रक्षक चुनाव में मतदान कार्य नहीं करेंगे। धरने में दर्जनों गृह रक्षक वाहिनी के जवान शामिल हुए।

