[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, दो हिरासत में

बिहार के जमुई जिले में शुक्रवार देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग मोहल्ले में दो पक्षों के बीच अचानक विवाद भड़क उठा। प्रतिमा विसर्जन का जुलूस जैसे ही इलाके से गुजर रहा था, वैसे ही किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले बैठी। देखते ही देखते रोड़ेबाजी शुरू हो गई,  ।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया और तुरंत डीएम नवीन कुमार, एसपी विश्वजीत दयाल, एसडीओ सौरभ कुमार, एसडीपीओ सतीश सुमन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल भी बुलाया गया और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

अधिकारियों की निगरानी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराया गया। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के बाद मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। वहीं, छह से अधिक मोटरसाइकिलें जब्त कर थाने में लाया गया है, जिसकी भी जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल का विसर्जन शांतिपूर्ण होता है, लेकिन इस बार अचानक हुए विवाद ने सभी को चौंका दिया। प्रशासन ने अब इलाके में निरंतर गश्ती शुरू कर दी है ताकि किसी भी तरह की दोबारा गड़बड़ी न हो

अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने की बात कही जा रही है।

जमुई से संतोष की रिपोर्ट

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें