[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में एक महिला ने लगाई फांसी, 4 महीने पहले लव मैरिज हुई थी शादी, ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

जमुई A1: जमुई सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की देर शाम एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पटना जिले के शेरपुर निवासी प्रेमजीत शर्मा की 21 वर्षीय पत्नी अंजली कुमारी के रूप में हुई है।

मृतका के चाचा रविंद्र नाथ शर्मा द्वारा बताया गया कि अंजली की 4 महीने पहले लव मैरिज शादी हुई थी। शादी के बाद अंजली अपने ससुराल में केवल दो-तीन दिन ही रही होगी। इसके बाद ससुराल वाले उससे चार लाख रुपए दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। इस कारण वह अपने मायके हरला गांव (जमुई) आ गई थी।

अंजली का अपने पति से मोबाइल पर दहेज को लेकर अक्सर झगड़ा होते रहता था। बात-चित में विवाद इतना बढ़ गया की नाराज होकर उसने अपने कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली।

सूचना मिलने पर टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक अंजली की मौत हो चुकी थी।

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें