[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई नदी किनारे मवेशी चराने गए किसान की करंट लगने से मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

जमुई A1: जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र स्थित जुगड़ा गांव में शनिवार को एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय विनोद यादव उर्फ बिनो यादव के रूप में हुई है। मृतक मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर नदी किनारे मवेशी चराने के लिए विनोद यादव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जमीन पर गिरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में वह आ गए। कुछ ग्रामीण नदी की ओर जा रहे थे तब उन्होंने किसान को बिजली के तार से सटा हुआ पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद तत्काल पंचायत समिति सदस्य कुमार गौरव के जरिए पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह एवं एसआई राजेश सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को तार से अलग कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग और संबंधित एजेंसी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय रहते टूटा तार नहीं हटाया गया, जिससे यह हादसा हुआ। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें