[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई-जसीडीह मुख्य रेलखंड के टेलवा रेलवे हॉल्ट पर अज्ञात महिला ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर किया आत्महत्या, शव की पहचान का प्रयास जारी

जमुई A1: जमुई जिले में जमुई-जसीडीह मुख्य रेलखंड के टेलवा रेलवे हॉल्ट पर बुधवार को एक 30 से 35 वर्षीय अज्ञात महिला ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

झाझा GRP के अनुसार, ट्रेन के चालक ने बताया कि जैसे ही ट्रेन टेलवा हॉल्ट के पास पहुंची, महिला अचानक पटरी पर कूद गई। जबतक ब्रेक लग पाता, महिला ट्रेन की चपेट में आ चुकी थी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही झाझा GRP के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, महिला आदिवासी क्षेत्र की प्रतीत हो रही है। GRP के जवान रमेश कुमार ने कहना है कि, हो सकता है कि घरेलू विवाद के कारण महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

झाझा GRP महिला की पहचान के प्रयास में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं आगे की जांच के आधार पर मौत के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें