[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

RJD फिर से 90 के दशक के जंगलराज की मानसिकता में लौट रही है:जमुई सांसद, अरुण भारती

जमुई A1: आज जमुई पहुंचे सांसद अरुण भारती ने राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, RJD कार्यकर्ताओं द्वारा एम्बुलेंस को रोके जाने एवं विरोध के दौरान परीक्षा देने जा रहे बच्चों से पर्चे छीने जाने की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं, जो यह दर्शाता है कि पार्टी फिर से 90 के दशक के जंगलराज की मानसिकता में लौट रही है।

बिहार बंद तथा “भूरा बाल साफ करो” जैसे विवादित नारों को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। सांसद अरुण भारती ने आगे कहा कि “1990 के बिहार को वापस पटरी पर लाने में NDA को सालों लगे। अब अगर ‘भूरा बाल साफ करो’ जैसे नारे दोहराए जा रहे हैं, तो यह राज्य के विकास को रोकने की साजिश है।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह नारा सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाता है और एक बार फिर जातीय उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सफाई मांगते हुए कहा कि, “अगर वो चुप रहते हैं तो यह माना जाएगा कि वे ‘जंगलराज पार्ट-2 ‘ के समर्थन में हैं। अगर तेजस्वी यादव इसका स्पष्ट खंडन नहीं करते, तो यह उनकी सहमति मानी जाएगी कि वे बिहार को फिर अराजकता के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं।”

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें