जमुई A1 : जमुई जिले के चकाई दौरे में बुधवार रात को JDU के प्रवक्ता एवं MLC नीरज कुमार ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, ‘बिहार के हर गांव में नीतीश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। बिजली, पानी, सड़क, स्कूल एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार ने विकास किया है।’
नीरज कुमार ने कहा कि, ‘विपक्षी नेता सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं। उनके पास जनता को बताने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वोटर अधिकार यात्रा जैसी कार्यक्रम कर रहे हैं।’
उन्होंने आगे और कहा कि, ‘मतदाता सूची पुनरीक्षण चुनाव आयोग का काम है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का इस मुद्दे पर यात्रा निकालना जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान है। ‘ED और नेशनल हेराल्ड मामले में आरोपी राहुल गांधी को नवमी फेल तेजस्वी यादव से ट्यूशन लेनी पड़ रही है।’
JDU प्रवक्ता द्वारा दावा किया गया कि नीतीश सरकार की योजनाओं से हर मुहल्ले में विकास हुआ है। विपक्षी नेता भी इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। लेकिन वे इसे स्वीकार नहीं करते। विपक्षी विधायक अपने क्षेत्र का विकास फंड भी खर्च नहीं कर पा रहे हैं।

