जमुई A1 : बिहार सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुमित कुमार ने जमुई के चकाई विधानसभा क्षेत्र में 78 साल बाद डढ़वा मोड़, माधोपुर के पास मंत्री सुमित कुमार ने डिग्री कॉलेज के निर्माण का शिलान्यास किया।
इस अवसर मंत्री ने कहा कि यह कॉलेज क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा और लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा।
विपक्ष द्वारा योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन को चुनावी मुद्दा बनाने पर उन्होंने कहा कि यदि उनकी किसी योजना को कोई भी फर्जी साबित कर दे, तो उसे 1 लाख 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी एक भी योजना फर्जी साबित होती है, तो वे राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लेंगे।

