[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

7 साल की मासूम बच्ची की गर्म दूध की चपेट में आने से झुलसी, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

जमुई A1 : जमुई टाउन के महिसौड़ी चौक पर बुधवार को एक मासूम बच्ची की गर्म दूध की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची की पहचान बबलू ठाकुर की 7 वर्षीय बेटी बंदनी कुमारी के रूप में हुई है। बच्ची के पिता द्वारा बताया गया कि सुबह उसकी मां चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थीं। दूध चढ़ाकर वह नहाने बाथरूम चली गई।इस दौरान दूध में उबाल आने लगा। बच्ची ने अकेले ही चूल्हे से दूध का बर्तन उतारने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से गर्म दूध उसके दोनों पैरों पर गिर गया। बच्ची की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।

घायल बच्ची को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। बच्ची के दोनों पैर बुरी तरह झुलस गए हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें