[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

सीसीटीवी की निगरानी में होगी इंटर की परीक्षा : डीएम

 

जमुई  डीएम अभिलाषा शर्मा ने इंटर की परीक्षा को देखते हुए समाहरणालय स्थित कार्यालय में   शिक्षा विभाग के अधिकारी और केन्द्राधीक्षक के साथ एक बैठक की

डीएम ने कहा कि जिले में इंटर की परीक्षा 01 फ़रवरी से 15 फ़रवरी तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 32 केंद्र बनाये गये हैं। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और सीसीटीवी की देखरेख में परीक्षा का संचालन किया जाना है। परीक्षा प्रथम पाली पूर्वाह्न 09 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी जो अपराह्न 12:45 पर खत्म होगी। वहीं दुसरी पाली अपराह्न 02:00 बजे शुरू होकर 05:00बजे तक चलेगी। सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पूर्वाह्न 08:30 बजे रिपोर्ट दर्ज करेंगे। हर सेंटर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। उन्होंने अभिभावकों एवं परीक्षार्थियों से अपेक्षित सहयोग की अपील की।

एडीएम सुभाष चंद्र मंडल , जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार समेत कई अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें