[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

वज्रपात एवं आंधी-तूफान में तीन की मौत, परिजनों को मिला चार-चार लाख रुपये मुआवजा

जमुई जिले में बीते गुरुवार की रात आंधी-तूफान और तेज वर्षा के कारण तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटनाएं जिले के अलग-अलग प्रखंडों में घटीं, जहां तेज हवाओं और बिजली गिरने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुई प्रखंड के मंझवे पंचायत स्थित नवीनगर गांव में ललिता देवी (मृतक), पति मनोज सिंह (लाभुक) की झोपड़ीनुमा घर पर ताड़ का पेड़ गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसी प्रकार, सिकंदरा प्रखंड के पोहे पंचायत अंतर्गत पोह गांव में धनेश्वरी देवी (मृतक), पति यमुना तांती (लाभुक) और खैरा प्रखंड के अमारी पंचायत के ग्राम मिल्की में रंजू कुमारी (मृतक), पति सुरेंद्र कुमार दास (लाभुक) की जान भी इसी प्राकृतिक आपदा के कारण चली गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। जमुई जिलाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्राकृतिक आपदा राहत कोष के तहत प्रदान की। यह राशि चेक के माध्यम से मृतकों के निकटतम आश्रितों को सौंपी गई। मौके पर जमुई सदर अंचलाधिकारी ललिता कुमारी भी मौजूद थीं।

 

इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी के माध्यम से फसल क्षति का भी शीघ्र सर्वेक्षण कराया जाए, ताकि जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उन्हें भी मुआवजा समय पर मिल सके।

 

जमुई से संतोष कुमार की रिपोर्ट

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें