जिला मुख्यालय स्थित एक निजी भवन मे लायंस क्लब आफ जमुई की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष लायन राजीव रंजन भालोटिया ने किया।बैठक मे क्लब की कमिटी के एक साल पूर्ण होने के बाद नई कमिटी के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई और नई कमिटी का गठन किया गया।बैठक मे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक बार फिर से लायन राजीव रंजन भालोटिया को अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी सहमति जताई जबकि आक्सफोर्ड स्कूल के निदेशक लायन डा मनोज कुमार सिन्हा को सचिव व मटिया के लायन अनुपम कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।लायन मनोज कुमार सिंह को प्रथम व अशोक कुमार सिंह को द्वितीय उपाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा कई महत्वपूर्ण विभागों के चेयरपर्सन का भी चुनाव किया गया।इसके तहत विजय कुमार सर्राफ को मेंबरशिप चेयरपर्सन
लायन डी डी वर्मा को लीडरशिप चेयरपर्सन, लायन भोला रजक को सेवा क्षेत्र के और लायन श्रीकांत केसरी को मिशन सेतू का चेयरपर्सन बनाया गया।इसीप्रकार ब्लड डोनेशन के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी हड्डी रोग विशेषज्ञ डा अरुण कुमार बरनवाल को दी गई तो सुजीत कुमार को पब्लिक रिलेशन का भार दिया गया।लायन रवीन्द्र बरनवाल को एल सी आई एफ का चेयरपर्सन बनाया गया।बैठक मे सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष ने अपने अपने पदों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने की बात कही और लायंस क्लब आफ जमुई के सामाजिक दायरे को बढाने पर जोर दिया।बैठक मे बीते एक साल के दौरान किए गए सामाजिक कार्यैं जैसे स्वास्थ्य शिविर,महिलाओ के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र व रक्तदान शिविर व मधुमेह जांच शिविर की उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई।इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन राजीव रंजन भालोटिया ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि नए सत्र मे लायंस क्लब आफ जमुई के द्वारा कई क्षेत्रों मे किए गए कार्यों को और आगे बढाया जाएगा और नई चुनौतियों का सामना किया जाएगा।बैठक मे जिला 322E के रीजन चेयरपर्सन श्रीकांत केसरी ने बताया कि आगामी 8 जून को जमुई मे रीजन कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।उक्त कांफ्रेंस मे जमुई के अलावा लगभग आठ जिलों के लायंस क्लब के पदाधिकारी व जिला 322E के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भाग लेंगें।कांफ्रेंस को भव्य व आकर्षक बनाए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई।इस मौके पर लायन लायन विजय कुमार सर्राफ भोला रजक ,लायन बिपिन बरनवाल लायन डॉक्टर अरुण कुमार, लायन साकेत कुमार , लायन सुजीत कुमार ,लायन धनुषधारी वर्मा ,लिओ रिशव केशरी ,सहित कई लोग मौजूद थे।
जमुई से संतोष कुमार की रिपोर्ट

