[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

लगातार बारिश एवं तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा विशाल लिप्टस का पेड़ गिरा, कांवरियों से भरी स्कॉर्पियो बाल-बाल बची, यात्रियों को तय करना पड़ रहा 8 KM लंबा रास्ता

जमुई A1: जमुई-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह मलयपुर अस्पताल के पास तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा विशाल लिप्टस का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से एक झोपड़ीनुमा दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग बाधित हो गया। यात्रियों को 8 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है। सोमवार की रात्रि से लगातार हो रही बारिश के कारण पेड़ को हटाया नहीं जा सका है।

घटना सुबह 7 बजे के आसपास की है। उस समय कांवरियों से भरी स्कॉर्पियो सुल्तानगंज की ओर जल भरने जा रही थी। तेज हवा और बारिश के कारण अचानक पेड़ गिरा, लेकिन सभी कांवरिया सुरक्षित रहे।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग तथा मलयपुर थाना पुलिस को दे दी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मौसम में सुधार होते ही मार्ग को खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें