[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

बुजुर्ग दंपती ने अपनी बहू की प्रताड़ना से तंग आकर खाया कीटनाशक, गंभीर हालत में पटना रेफर

जमुई A1 : जमुई जिले केसदर प्रखंड अंतर्गत दौलतपुर गांव में एक बुजुर्ग दंपती ने अपनी बहू की प्रताड़ना से तंग आकर कीटनाशक खा लिया। दंपती की पहचान 60 वर्षीय मसूदन साव एवं 56 वर्षीय कमली देवी के रूप में हुई है। गांव वालों ने दोनों को जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया।

कमली देवी ने बताया कि बहू उन्हें रोज प्रताड़ित करती थी। मारपीट भी करती थी। घटना के तीन घंटे बाद तक कोई परिजन अस्पताल नहीं पहुंचा। इसी दौरान उनका एक बेटा अस्पताल आया। कैमरा देखते ही वह भागने लगा। उसने कहा कि मां-बाप ने उसकी पत्नी को मारा था।

पटना ले जाने के सवाल पर उसने कहा कि इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। इसके बाद वह मां-बाप को उसी हालत में छोड़कर भाग गया। बुजुर्ग दंपती के छह बेटे हैं। फिर भी कोई साथ नहीं आया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया की जानकारी मिली है पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें