[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

प्रखंड के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है.

जमुई में फ़िर झोला छाप डॉक्टर का कारनामा सामने आया है। जिले में लगातार झोला छाप डॉक्टर अपना कुकर्म करने से बाज नहीं आ रहे है। जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक ग्रामीण चिकित्सक द्वारा नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता द्वारा ग्रामीण चिकित्सक के विरुद्ध चकाई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया।प्राथमिकी के आवेदन में किशोरी के पिता ने कहा कि वे अपने पत्नी के साथ इलाज के लिए गिरिडीह गए थे। उनकी पुत्री घर में अकेली थी। गांव से थोड़ी दूर स्थित नावाडीह गांव में कुछ दिन पूर्व से ग्रामीण चिकित्सक विवेक कुमार ठाकुर अपना क्लीनिक खोलकर इलाज का काम करते आ रहा है। इलाज करने के क्रम में कई बार वह मेरे घर पर आया।प्राथमिकी के आवेदन में किशोरी के पिता ने कहा कि वे अपने पत्नी के साथ इलाज के लिए गिरिडीह गए थे। उनकी पुत्री घर में अकेली थी। गांव से थोड़ी दूर स्थित नावाडीह गांव में कुछ दिन पूर्व से ग्रामीण चिकित्सक विवेक कुमार ठाकुर अपना क्लीनिक खोलकर इलाज का काम करते आ रहा है। इलाज करने के क्रम में कई बार वह मेरे घर पर आया।इसी दरमियान मेरी पुत्री से वह चोरी छुपे बात करने लगा। मंगलवार को हमलोगों के घर पर नहीं रहने पर ग्रामीण चिकित्सक विवेक कुमार ठाकुर ने मेरे पुत्री को फोन करके बुला लिया और जंगल के तरफ लेकर चला गया। जहां मेरे पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। मे

रे ही गांव के कुछ लोग जंगल के तरफ से आ रहा था तो चीख पुकार सुनकर आवाज आने की दिशा की तरफ गया तो देखा कि ग्रामीण चिकित्सक द्वारा गलत व्यवहार किया जा रहा है।गिरिडीह से वापस आने पर उनलोगों ने सारी बात की जानकारी दी। तब वह प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंचे। चकाई पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी ग्रामीण चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पूरे मामले को लेकर जमुई मुख्यालय डीएसपी अफताब अहमद ने बताया कि मंगलवार को चकाई थाना की पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। उसके बाद एफ,एस,एल की टीम को बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद आरोपी ग्रामीण चिकित्सक विवेक ठाकुर को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

जमुई से संतोष कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें