[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ जमुई पुलिस अधीक्षक की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बैठक

नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ जमुई पुलिस अधीक्षक की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बैठकजमुई A1 : जमुई जिले के झाझा थाना परिसर में रविवार को जनसमस्याओं के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इस बैठक में नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में नागरिकों ने जाम की समस्या, नगर क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने जैसे मुद्दे उठाए।

पुलिस अधीक्षक, जमुई द्वारा आश्वासन दिया गया कि बाजार और अन्य स्थानों पर जाम की समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक NoEntry की व्यवस्था सख्ती से लागू की जाएगी साथ ही शहर में ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति भी की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के लिए सरपंच और जनप्रतिनिधियों के साथ अलग से बैठक की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि पुलिस एवं जनता के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रो में बेरिकेड्स लगाए जाएंगे। लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान में आम जनता की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया।

बैठक में SDPO राजेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, नगर परिषद के मुख्य पार्षद संजय यादव, मुखिया पप्पू यादव समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें