[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार का तबादला रद्द, पद पर बने रहेंगे — जनता में खुशी की लहर

बिहार सरकार के गृह विभाग, पटना द्वारा आज एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया, जिसके अनुसार झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजेश कुमार अब अपने वर्तमान पद पर ही बने रहेंगे। इससे पहले उनके स्थान पर श्रीमती सुनीता कुमारी को झाझा एसडीपीओ के रूप में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन ताजा आदेश के अनुसार अब उनका तबादला निरस्त कर दिया गया है और वे अपने पुराने पद – अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध अनुसंधान विभाग) – पर बनी रहेंगी।राजेश कुमार को एक कड़क, संवेदनशील और जन-संवेदनशील अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार देखे गए हैं।

स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि राजेश कुमार जैसे अनुभवी और मेहनती अधिकारी का झाझा में बने रहना इलाके के हित में है। राजेश कुमार के कार्यकाल में कई संगठित अपराधों पर नकेल कसी गई है और पुलिस-पब्लिक रिलेशन बेहतर हुआ है।

गृह विभाग के इस संशोधित आदेश ने स्पष्ट कर दिया है कि सुनीता कुमारी अब झाझा नहीं आएंगी और अपने पुराने कार्यस्थल पर ही कार्यरत रहेंगी।

 

जमुई से संतोष

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें