[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर ताजपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 65 वर्षीय जनकबा देवी की मौके पर मौत

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर ताजपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 65 वर्षीय जनकबा देवी की मौके पर मौतजमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्धा जनकबा देवी की मौत हो गई। यह हादसा ताजपुर के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। जनकबा देवी जमुई जिले के लक्खापुर गांव की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि वे किसी काम से सड़क पार कर रही थीं, तभी यह दुर्घटना घटी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिकअप वाहन लखीसराय की ओर तेज गति से जा रहा था। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जनकबा देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन की पहचान कर ली है और चालक की तलाश की जा रही है।

जनकबा देवी अपने पीछे तीन पुत्रों को छोड़ गई हैं। उनके पति जागी यादव का स्वर्गवास पहले ही हो चुका है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही दोषी चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें