[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में Home Guard भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, बिजली गुल के कारन ट्रैकिंग मशीन बंद, सभी राउंड दौड़ पूरी करने के बावजूद अनफिट घोषित

जमुई में Home Guard भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, बिजली गुल के कारन ट्रैकिंग मशीन बंद, सभी राउंड दौड़ पूरी करने के बावजूद अनफिट घोषितजमुई A1: जमुई में Home Guard भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर आज दर्जनों अभ्यर्थियों ने नव पदस्थापित जिलाधिकारी नवीन कुमार को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बुधवार को दौड़ परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से ट्रैकिंग मशीन बंद हो गई। अभ्यर्थी मनीष कुमार पांडे ने बताया कि पांच राउंड दौड़ पूरी करने के बावजूद उसे अनफिट घोषित कर दिया गया। कुछ अन्य अभ्यर्थियों को चयनित कर लिया गया।

CCTV फुटेज दिखाने की मांग पर सभी अभ्यर्थियों को डांट कर भगा दिया गया। बाद में DySP ने स्टेडियम में अभ्यर्थियों को कैमरा फुटेज दिखाया, लेकिन अभ्यर्थियों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से आक्रोश में है।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए परिणाम देने में देरी की। अभ्यर्थियों को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बिना कारण बताए इंतजार करवाया गया। इसके बाद कई अभ्यर्थियों को एक साथ अनफिट घोषित कर कैंपस से बाहर कर दिया गया।

Home Guard DySP अनुज कुमार ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ अभ्यर्थियों को प्रक्रिया को लेकर भ्रम था। उन्हें दोबारा बुलाया गया है और CCTV फुटेज भी दिखाया जा रहा है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में धांधली के आरोपों को निराधार बताया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें