जमुई A1 : जमुई जिले में सप्ताह भर से हो रही बारिश के कारण खैरा प्रखंड अंतर्गत देवलटांड गांव में एक महिला का मकान गिर गया है। पीड़ित महिला रुबिया खातून, अपने दो छोटे बच्चों के साथ इसी टूटे मकान में प्लास्टिक की छत के नीचे रहने को मजबूर हैं।
पीड़ित महिला रुबिया द्वारा बताया गया कि मेरे पति मो० तफाज्जुल ने 5 वर्ष पहले दूसरी शादी कर ली थी और उन्हें दो छोटे बच्चों के साथ अकेला छोड़ दिया था। वह मिट्टी के बने इस मकान में रहकर मजदूरी करके अपने और बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। लेकिन पिछले एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के कारण उनका मकान गिर गया है। इस घटना में उनका राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी बर्बाद हो गए हैं।
पीड़ित महिला ने खैरा प्रखंड के अंचल अधिकारी को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। मामला संज्ञान में आने के बाद अंचल अधिकारी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

