[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में महिला ने लगाया ग्रामीण चिकित्सक पर यौन शोषण करने का आरोप

जमुई A1 : जमुई जिला के चरकापत्थर थानाक्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने ग्रामीण चिकित्सक पर इलाज के बहाने यौन शोषण करने एवं उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले को लेकर जमुई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता द्वारा बताया गया कि यह घटना 3 सितंबर की शाम को हुई थी। तबीयत खराब होने पर वह महेश्वरी स्थित डॉ. बाबूलाल के क्लिनिक में इलाज कराने गई थी। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसका यौन शोषण किया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी डॉक्टर ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। उसे धमकी दी गई कि यदि उसने इस बारे में किसी से बात की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़िता के पति को भी गांव से भगाने की धमकी दी गई थी। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे पीड़िता को सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा।

पीड़िता ने बताया कि पहले आरोपी पक्ष ने पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया था, लेकिन 10 सितंबर को उन्होंने इससे इनकार कर दिया। पीड़िता ने अपने आवेदन में यह भी बताया कि आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है, जिसके डर से वह अपने ससुराल छोड़कर मायके आ गई है। इस संबंध में चरकापत्थर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें 11 सितंबर को आवेदन प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि उस दिन वे पुलिस अधीक्षक के साथ क्राइम मीटिंग में थे। थाने लौटने के बाद पीड़िता को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आई। थानाध्यक्ष के अनुसार, उन्हें यह भी सूचना मिली है कि मामले को सामाजिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें