[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में पोखर की खुदाई के दौरान मिला प्राचीन शिव-पार्वती की प्रतिमा, प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व की होगी जाँच, ग्रामीणों ने शुरू कर दी पूजा-अर्चना

style="text-align: justify; margin:10px 0px;"जमुई A1 : जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत मंजोश गांव में रविवार को कोल्हुआ पोखर की खुदाई के दौरान एक प्राचीन मूर्ति मिला है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यह भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति है।

किसानों को सिंचाई सुविधा देने के उद्देश्य से मजदूरों द्वारा कोल्हुआ पोखर की खुदाई का कार्य बरसात के पानी को संग्रहित करने के लिए किया जा रहा था। मजदूरों ने खुदाई के दौरान मिट्टी के अंदर कुछ कठोर वस्तु टकराने की आवाज आई। जब उसे साफ किया गया, तो वहां एक शिलापट्ट पर उकेरी गई प्राचीन प्रतिमा दिखाई दी।

प्रतिमा मिलने की खबर तेजी से पूरे गांव तथा आसपास के गांवों में फैल गई। सूचना मिलने पर सदर SDPO सतीश सुमन, सिकंदरा थानाध्यक्ष सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जमुई SDPO द्वारा बतया गया कि प्रारंभिक तौर पर यह भगवान शिव और मां पार्वती की प्रतिमा प्रतीत हो रही है। मूर्ति की प्राचीनता एवं ऐतिहासिक महत्व को जानने के लिए पुरातत्व विभाग से संपर्क किया गया है। प्रशासन अब मूर्ति की आयु, निर्माण शैली और उपयोग किए गए पत्थर की जांच कराने की तैयारी में जुट गया है। संबंधित रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि प्रतिमा कितनी पुरानी है और इसका ऐतिहासिक महत्व क्या है।

स्थानीय ग्रामीणों ने देखते ही देखते पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी तथा प्रशासन से मांग की है कि यदि यह मूर्ति प्राचीन और ऐतिहासिक सिद्ध होती है, तो यहां एक स्थायी मंदिर या स्मारक बनाया जाए, ताकि इसे संरक्षित किया जा सके और श्रद्धालु यहां दर्शन कर सकें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें