जमुई A1 : जमुई जिले के बरहट प्रखंड में मलयपुर स्थित पुलिस लाइन में तैनात भागलपुर जिले के असरगंज निवासी धीरज कुमार बिहार पुलिस का एक जवान ने कीटनाशक खा लिया, जिसके बाद अगल-बगल के सहयोगियों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, धीरज कुमार का पुलिस लाइन में तैनात एक महिला पुलिस के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस संबंध में उन पर महिला जवान ने छेड़खानी का आरोप भी लगाया था, इसी तनाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया।
धीरज कुमार की पत्नी द्वारा बताया गया कि वह घर का काम कर रही थी, तभी अचानक उन्होंने कीटनाशक खा लिया। जैसे ही यह जानकारी मिली, सहयोगियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। पुलिस लाइन के वरिष्ठ अधिकारी और मलयपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

