[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई पुलिस ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, छापेमारी में दो देसी कट्टा एवं दो मिसफायर कारतूस के खोखे बरामद

जमुई A1 : जमुई जिले में गिद्धौर थाना क्षेत्र की पुलिस ने कुरीला गांव से एक हथियार तस्कर ड्रेस साव का बेटा श्रवण कुमार (24) को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शेखपुरा पुलिस की सूचना पर जमुई पुलिस ने की है।

SDPO सतीश सुमन द्वारा बताया गया कि शेखपुरा जिले की पुलिस एक मामले की जांच के लिए गिद्धौर थाना पहुंची थी। उसी दौरान सूचना मिली कि कुरीला गांव निवासी गणेश साव के घर में हथियार छिपाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गणेश साव के घर में छापेमारी की। इस दौरान श्रवण कुमार को हथियार छिपाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो देसी कट्टा और दो मिसफायर कारतूस के खोखे बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।

SDPO ने बताया कि श्रवण कुमार लंबे समय से हथियार तस्करी में संलिप्त था। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। इसके लिए अन्य थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें