जमुई जिला के प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर संजय सिंह को बधाइयों का तांता
बिहार सरकार के पीएचडी मंत्री माननीय श्री संजय सिंह जी को जमुई जिला का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर जिले भर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह तारापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी चंदन सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
चंदन सिंह ने कहा कि माननीय संजय सिंह एक अनुभवी, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता हैं। उनके प्रभारी मंत्री बनने से जमुई जिले के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को मजबूती मिलने की पूरी उम्मीद है।
उन्होंने विश्वास जताया कि संजय सिंह के नेतृत्व में जमुई जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा। चंदन सिंह ने कहा कि पूरा जिला उनके सफल कार्यकाल की कामना करता है और जनहित में उनके निर्णय मील का पत्थर साबित होंगे।
Santosh

