[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई के सिकंदरा क्षेत्र मवेशी तस्करी का प्रमुख केंद्र, 4 पिकअप से 35 मवेशी बरामद एवं 7 तस्कर गिरफ्तार, पिछले तीन दिनों में दर्जन से अधिक वाहन जब्त

जमुई A1 : जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा मुख्य चौक के पास में सोमवार की सुबह पुलिस ने मवेशियों से भरे 04 पिकअप वाहन जब्त के साथ 07 मवेशी तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। चारों पिकअप से कुल 35 मवेशी बरामद किए गए।

पूछताछ में पता चला कि इन मवेशियों को बंगाल ले जाया जा रहा था। बरामद सभी मवेशियों को जिम्मेनामा पर सिकंदरा निवासी मोहम्मद तारीख खान के सुपुर्द किया गया है। सिकंदरा क्षेत्र मवेशी तस्करी का प्रमुख केंद्र बन गया है।

यहां के मुख्य चौक से रोजाना मवेशियों से भरी दर्जनों गाड़ियां गुजरती हैं। पिछले तीन दिनों में ही सिकंदरा में एक दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया गया है, जिनसे बड़ी संख्या में मवेशी बरामद हुए हैं।

थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्करों से पूछताछ जारी है। पुलिस मवेशी तस्करी के इस नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें