जमुई A1 : सदर अस्पताल, जमुई में मंगलवार को लंदन से दो विशेषज्ञ मारिया और मेडेलिना कुष्ठ रोगियों से मिलने पहुंचे। यह अस्पताल सदर अस्पताल के कैदी वार्ड के पास स्थित है, जिलस लेपरा सोसाइटी संचालित करती है। यहां कुष्ठ रोगियों को मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं तथा जरूरतमंद मरीजों को जूता-चप्पल जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।
कोऑर्डिनेटर (बिहार-झारखंड) रजनीकांत ने बताया कि यहां ओपीडी सेवाएं उपलब्ध हैं। जिले के सदर अस्पताल या किसी निजी अस्पताल से रेफर किए गए मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाता है। गंभीर मामलों में मरीजों को मुजफ्फरपुर, पटना पीएमसीएच या एनएमसीएच रेफर किया जाता है।
कुष्ठ रोग पर शोध कर रहीं मारिया और इंडिया-बांग्लादेश की प्रोग्राम मैनेजर मेडेलिना ने मरीजों से व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने कुष्ठ रोग से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान उन्होंने मरीजों की स्थिति का जायजा भी लिया।

