[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

बरहट PHC की मुख्य एम्बुलेंस 20 दिनों से खराब, मरीज, ड्राइवर एवं टेक्नीशियन परेशान

जमुई A1: जमुई जिले के बरहट प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की मुख्य एम्बुलेंस पिछले 20 दिनों से अस्पताल के मुख्य द्वार पर खराब खड़ी है। इसकी वजह से आपात स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज कराने में बाधा आ रही है। एम्बुलेंस पर धूल जमी हुई है, पहियों में मकड़ी के जाले लगे हैं ।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, एम्बुलेंस का एक्सल खराब हो गया है। इस खराबी के कारण मरीजों के साथ-साथ तैनात ड्राइवर और टेक्नीशियन को भी परेशानी हो रही है।

इस संबंध में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक जूही अलका द्वारा बताया गया कि यह एम्बुलेंस आउटसोर्सिंग के माध्यम से संचालित होती है। उन्होंने एम्बुलेंस खराबी की सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है और वाहन को मरम्मत के लिए भेज दिया गया है। यह स्थिति स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों के बीच चिंता का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें