[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

पत्नी से विवाद के बाद पति ने किया आत्महत्या की कोशिश, परिजनों की नजर पड़ने से बची जान, अस्पताल में चल रहा इलाज

जमुई A1 : जमुई जिला के बरहट थाना अंतर्गत टेंगहरा गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते परिजनों की नजर उस पर पड़ गई और उसे बचा लिया गया। गंभीर स्थिति में युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। युवक की पहचान टेंगहरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

परिजनों द्वारा बताया गया कि करीब 10 दिन पहले जितेंद्र कुमार का पत्नी से झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर जितेंद्र मानसिक तनाव और डिप्रेशन में चल रहा था। सोमवार की देर रात उसने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जिंदगी समाप्त करने का प्रयास किया।

परिवार के लोगों ने जब दरवाजा खोला तो देखा कि जितेंद्र फांसी के फंदे पर झूल रहा है। तत्काल उसे नीचे उतारा गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने समय पर उपचार शुरू किया, जिसके बाद उसकी जान बच गई।

वहीं परिजन पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। वे चाहते हैं कि दोनों आपसी सहमति से फिर से साथ रहें और स्थिति सामान्य हो सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें