[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में 6 फीट ऊंचे छज्जे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति गिरफ्तार, परिजन ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

जमुई A1 : जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराजोर गांव में 27 वर्षीय काजल कुमारी का शव उनके घर में 6 फीट ऊंचे छज्जे में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजन ससुराल वालों सहित पति आलोक उर्फ बमबम यादव पर दहेज के लिए काजल को प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतका के भाई विनोद कुमार द्वारा बताया गया कि उनकी बहन की शादी 2020 में आलोक कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही मेरी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। हाल ही में स्कॉर्पियो खरीदने के लिए मायके से पैसे की मांग की जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि पैसे नहीं मिलने पर काजल की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को 6 फीट ऊंचे छज्जे में टांगकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

दहेज़ उत्प्रीड़न मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ कि आरोपी आलोक की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की भी 2019 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसे भी आत्महत्या बताया गया था।

झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला की मौत हुई है। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है तथा फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें