[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

जमुई A1 : जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत में गरही थाना क्षेत्र के प्रतापपुर रोपावेल में गुरुवार देर रात संदिग्ध शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ।

पीड़ित दुकानदार अमित रविदास द्वारा बताया गया कि गुरुवार की रात दुकान बंद करने के बाद शुक्रवार सुबह जब वह अपनी दुकान पहुंचे, तो देखा कि उनकी चप्पल की दुकान एवं पास का किराना दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। चप्पल की दुकान में करीब एक लाख रुपए का सामान था, जबकि किराना दुकान में रखा पूरा स्टॉक और कुछ नकदी भी जलकर नष्ट हो गई।

पीड़ित ने खैरा अंचलाधिकारी को घटना की लिखित सूचना देने की बात कही है और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से त्वरित सहायता की अपील की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें