जमुई A1: जमुई जेल में महिला कैदी सिकंदरा प्रखंड निवासी 60 वर्षीय चंपा देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया है। तीन दिन पहले महिला कैदी को जेल भेजा गया था। गुरुवार की रात उनकी तबीयत बिगड़ी तो जेल में ही इलाज कराया गया, लेकिन शुक्रवार की सुबह हालत गंभीर होने पर जेल प्रशासन उन्हें एम्बुलेंस से जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
राजद जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला की मौत रात में ही जेल में हो गई थी। लेकिन जेल प्रशासन ने उसे जिंदा बताकर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले की जांच के लिए टीम गठित करने की मांग की है। साथ ही, जेल अधीक्षक को निलंबित कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

