[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में पुलिस ने 2 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 2 किलोमीटर तक खदेड़कर दबोचा

जमुई A1: जमुई जिले में मलयपुर थाने की पुलिस ने 2 शराब की तस्करी करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुधवार की सुबह लक्ष्मीपुर से जमुई तक शराब की होम डिलीवरी करने जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव निवासी छोटू कुमार एवं सोनू कुमार के रूप में हुई है।

मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि 2 तस्कर बाइक पर बोरे में शराब भरकर जमुई शहर में होम डिलीवरी के लिए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

शराब तस्कर पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने 2 किलोमीटर तक पीछा कर मलयपुर बस्ती के पास से दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 24 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद किया। बरामद शराब की कीमत 20 हजार रुपए बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी शराब की होम डिलीवरी का काम करते थे। इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पहले भी शराब डिलीवरी के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें