[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में घर बंटवारे को लेकर विवाद में पुत्र ने पिता को रॉड से पीटा, घायल पिता सदर अस्पताल में भर्ती

जमुई A1: जमुई टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की सुबह कल्याणपुर में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। छोटे बेटे भूषण तांती ने अपने ही पिता गणेश तांती को लोहे के रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पिता को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना शहर के कचहरी चौक के पास घाटी है, जहां गणेश तांती सब्जी का ठेला लगाते हैं। मंगलवार की सुबह जब वह ठेला लगा रहे थे, तभी उनका बेटा भूषण तांती वहां पहुंचा और अचानक लोहे के रॉड से उन पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

घायल गणेश तांती द्वारा बताया गया कि उनका छोटा बेटा भूषण तांती अक्सर उनके साथ मारपीट करता है और उन्हें घर से भी निकाल चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूषण उनकी दिनभर की कमाई भी छीन लेता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार में घर के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद ही इस हमले की मुख्य वजह है।

डॉक्टरों ने बताया कि गणेश तांती को कई जगह चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी बेटे भूषण तांती की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें