[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में एक विवाहिता की कीटनाशक खाने से मौत, पति दूसरे राज्य में करते हैं, मजदूरी, कैसे कीटनाशक खाया, स्पष्ट नहीं

जमुई A1 : जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की रात जामु-खरेया गांव में एक विवाहिता की कीटनाशक खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान टीटू यादव की 22 वर्षीय पत्नी बिंदु देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बिंदु देवी ने गलती से खेतों में छिड़कने वाला कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। जहाँ इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

मृतका के भाई अजय कुमार द्वारा बताया गया कि उसकी बहन अपने एक रिश्तेदार के साथ ससुराल में रहती थी। उसके पति दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। उसने कहा कि कैसे कीटनाशक खाया, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अनुसार मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें