[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो ने 3 पुलिसकर्मियों को उड़ाया,

पटना में महिला सिपाही की मौत; SI और ASI हवा में उछलकर सड़क पर गिरे

पटना में बुधवार रात अटल पथ पर वाहन चेकिंग के दाैरान स्कॉर्पियो सवार ने 3 पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ा दी। घटना एसकेपुरी थाना इलाके में रात 12:30 बजे की है।

दीघा की ओर से 90 किलाेमीटर की रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो की टक्कर से SI दीपक कुमार, ASI अवधेश और महिला सिपाही कोमल हवा में उछल कर दूर गिर गए।

सभी को पास के ही अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला सिपाही कोमल की माैत हाे गई। कोमल नालंदा जिला की रहने वाली थी। SI और ASI की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्कॉर्पियो में गाड़ी का मालिक निखिल समेत 4 लोग सवार थे। इनमें से 2 गिरफ्तार हो चुके हैं। 2 फरार हैं। ऐसा बताया गया है कि निखिल प्रॉपर्टी डीलर है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि पुलिस चेकिंग कर रही है। जहानाबाद के घोषी भखरा के रहने वाले प्रिंस कुमार की स्कॉर्पियो की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार दूसरी स्कॉर्पियो ने खड़ी स्कॉर्पियो और पुलिस वालों को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो में 4 लोग सवार थे। ये चारों हाजीपुर से चारों पार्टी कर लौट रहे थे। गाड़ी कुंदन चला रहा था। इसके अलावा निखिल राज, वेद प्रकाश और राजा बैठे थे।

इस घटना में जिस महिला सिपाही कोमल कुमारी की मौत हुई है उनकी उम्र सिर्फ 25 साल थी। वो डायल 112 में तैनात थीं।

महिला की सिपाही की मां रंजू देवी ने बताया कि ‘5 बेटी थी। जिसमें से कोमल ही कमाने वाली थी। गौरीचक थाने से 20 दिन पहले डायल 112 में पटना श्री कृष्णापुरी में आई थी। उससे आखिरी बातचीत 2 दिन पहले हुई थी। पिता बाहर काम करते हैं।’

सूचना के बाद SSP अवकाश कुमार माैके पर पहुंचे। बताया कि दाे काे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। SSP अवकाश कुमार ने बताया कि ‘रात 10:30 से 12:30 तक राजधानी सहित सभी जिलों में वाहन चेकिंग लगाई गई थी। अटल पथ पर SK पूरी थाने के द्वारा बैरिकेडिंग कर चेकिंग की जा रही थी।’

‘इस दौरान तेज रफ्तार ने स्कॉर्पियो ने चेकिंग हो रहे कार में टक्कर मारी। इसके कारण कार की चेकिंग कर रहे 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके साथ जहानाबाद के प्रिंस भी घायल है। सभी का इलाज जारी है। ड्राइवर फरार है। कार्रवाई की जा रही है।’

‘दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। ड्राइवर फरार है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें