[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

घायल हुए पुलिस जवान की इलाज के दौरान मौत, अवैध लोहा परिवहन को रोकने की कार्रवाई में हुए थे घायल

जमुई A1 : जमुई जिले में सिकंदरा मुख्य मार्ग पर मोना चिमनी ईंट भट्ठा के पास अवैध लोहा परिवहन को रोकने की कार्रवाई के दौरान घायल हुए पुलिस जवान अमित कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 30 दिसंबर 2024 को हुई थी,

सिकंदरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि सिकंदरा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर और अन्य जवान गश्त कर रहे थे। पुलिस को देखकर अवैध लोहा लदा ट्रैक्टर भागने लगा। पकड़ने की कोशिश में पुलिस वाहन और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई थी।इस दुर्घटना में पुलिस वाहन पर सवार उत्तर प्रदेश के सेफ जवान और चालक महेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी कुमारी, सिपाही धर्मेंद्र शर्मा, अमित कुमार सिंह और जनार्दन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सभी घायलों का इलाज पटना में चल रहा था। इलाज के दौरान सिपाही अमित कुमार सिंह की बेगूसराय में मौत हो गई। उनका शव पैतृक गांव खैरा प्रखंड के डहुआ पहुंचा। परिजनों ने बताया कि शव को पुलिस लाइन ले जाया जाएगा, जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें