[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

गिद्धौर स्टेशन पर एक युवक से लूटपाट, मजदूरी कर दिल्ली से जमुई घर लौट रहा था युवक

जमुई A1 : जमुई जिले के गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से मजदूरी कर घर लौट रहे एक 24 वर्षीय युवक को बदमाशों ने लूटपाट के बाद चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना बुधवार की सुबह की बताई जा रही है। वहीं पीड़ित की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के केवाल फरियत्ता ग्राम निवासी विनोद यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि जब विनोद टाटा-छपरा एक्सप्रेस से गिद्धौर स्टेशन पहुंचा था, तभी स्टेशन पर सुबह अंधेरा और कुहासा था। जैसे ही वह ट्रेन से उतरा, तभी अचानक दो-तीन हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया और उससे उसका सामान और नकदी छीनने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने विनोद की पीठ और सिर पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद बदमाश उसकी नकदी और सामान लूटकर फरार हो गए। जिसके बाद आरपीएफ जवानों ने उसे गिद्धौर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी के बाद गिद्धौर थाने व रेल पुलिस के वरीय पदाधिकारी पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। गिद्धौर रेलवे स्टेशन प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि एक यात्री के साथ बदमाशों द्वारा चाकू से मार कर घायल करने की जानकारी मिली है। रेल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें