[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

ऑपरेशन के बाद ओम साई क्लीनिक में महिला की मौत, परिजनों द्वारा लापरवाही का आरोप, डॉक्टर क्लीनिक छोड़ कर फरार

जमुई A1 : जमुई जिले के नगर परिषद, जमुई क्षेत्र अंतर्गत खैरा मोड़ स्थित बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद ओम साई क्लीनिक में एक महिला की मौत हो गई। परिजनों द्वारा डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, हंगामा करते देख डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर फरार हो गए। मृतका महिला की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के लखापुर ग्राम निवासी अशोक यादव की 32 वर्षीय पत्नी कविता कुमारी के रूप में हुई है।

परिजनों द्वारा बताया कि कविता को तीन बच्चे पहले है, जिसमें दो बेटी और एक बेटा है। बच्चेदानी में दर्द रहने पर सोमवार को खैरा मोड़ स्थित ओम साई निजी क्लीनिक के डॉक्टर सुरेश कुणाल ने ऑपरेशन किया। मंगलवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पति अशोक यादव ने टाउन थाने में डॉक्टर के खिलाफ आवेदन दिया है। जिसके आधार पर टाउन थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

निजी क्लीनिक ओम साई के डॉक्टर सुरेश कुणाल ने बताया कि ऑपरेशन से पहले मरीज का सारा टेस्ट किया गया था। ऑपरेशन भी सक्सेसफुल हो गया था। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों को पटना ले जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन उनकी मौत हो गई। महिला कि हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। कोई भी लापरवाही नहीं की गई है। परिजनों का आरोप बिल्कुल गलत है।

जमुई टाउन थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर पूरे मामले कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें