[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

अज्ञात बदमाशों ने त्रिपुरारी घाट रोड पर स्थित किराना गुमटी दुकान में किया आगजनी, 50 हजार का नुकसान

जमुई A1 : जमुई जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत त्रिपुरारी घाट रोड पर स्थित संतोष कुमार दास की एक किराना गुमटी दुकान में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। इस घटना में लगभग 50 हजार से अधिक रुपए का नुकसान हुआ है। यह घटना रात करीब 2 बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार चार से पांच की संख्या में आए बदमाशों ने गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था। आगजनी के बाद उन्होंने घर पर ईंट भी फेंकी। दुकान में रखे साबुन, शैम्पू, कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलें जलकर राख हो गईं। गल्ले में रखे एक हजार रुपए भी जल गए।

घटना की जानकारी तब हुई जब वे सुबह 4 बजे शौच के लिए उठे। दुकान में आग लगने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना जमुई पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि संतोष कुमार दास मूल रूप से शिवनडीह वार्ड नंबर-22 के रहने वाले हैं। वे 2020 से त्रिपुरी घाट रोड क्षेत्र में रह रहे हैं। एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं और दुकान उनके बेटे की ओर से संचालित की जाती है। उन्होंने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें